सीबीएसई परिणाम : बेटियों ने भरी उड़ान, बेटों से फिर निकलीं आगे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किया। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा का 90.29 फीसदी तो 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.53 फीसदी रहा। इस बार भी बेटियों ने ऊंची उड़ान भरते हुए बेटों को पीछे छोड़ दिया है। 10वीं कक्षा में ब्राइट स्कॉलर स्कूल की छात्रा मनस्विता जैन ने 99 फीसदी और 12वीं कक्षा में इसी स्कूल की छात्रा सौम्या व प्राची ने कला संकाय में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपरों की सूची में नाम दर्ज करवाया है।
विद्यार्थी सोमवार को सीबीएसई के परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। दोपहर में 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्सुकता नजर आई। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 10150 विद्यार्थी बैठे था जिसमें 6003 लड़के और 4247 लड़कियां शामिल रहीं। इसमें 9493 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें 5520 लड़के और 3973 लड़कियां शामिल हैं। वहीं 12वीं कक्षा में 8345 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 4822 लड़के और 3523 लड़कियां शामिल रहीं। इनमें 7535 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें 4221 लड़के और 3314 लड़के शामिल रहे। 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों को पीछे छोड़ा है।
यह रहा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
परिणाम : लड़के लड़कियां कुल
पंजीकृत : 4855 3532 8387
अपीयर : 4822 3523 8345
पास : 4221 3314 7535
प्रतिशत : 87.54 94.7 90.29
--
यह रहा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत : 6049 4161 10210
अपीयर : 6003 4147 10150
पास : 5520 3973 9493
प्रतिशत : 91.95 95.80 93.53
Source : https://www.amarujala.com/
TAGS:
CBSE Results
Comments