Sonipat News: डिवाइन सिटी में तेंदुआ होने की चर्चा, सीसीटीवी में भी तेंदुए जैसी आकृति दिखी

जीटी रोड पर डिवाइन सिटी में तेंदुआ होने की चर्चा के बाद आस-पास के गांवों में भय का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के मोबाइल में वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो के साथ डिवाइन सिटी में तेंदुए के घूमने का दावा किया जा रहा है। वहीं डिवाइन सिटी के चौकीदार भी मंगलवार देर रात तेंदुए जैसा जानवर देखने की बात कर रहे हैं, उन्हें रात के अंधेरे में उसकी चमकती आंखें और पंजे भी दिखाई दिए। अगली सुबह जब बात बिल्डर के पास बात पहुंची तो उन्होंने सिटी में लगे सीसीटीवी जांच की। इसमें तेंदुए जैसी आकृति का जानवर घूमता दिखाई दिया। इस पर वन्य जीव संरक्षण अधिकारी सुनील तंवर ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिलने पर मौका निरीक्षण किया था, लेकिन वहां तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिले। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।



TAGS:
Sonipat News , Hindi News, Sonepat News
Comments
Leave a comment
/home/sonepatn/sonipatnews.in/single-post.php on line 264
">