चिटाने वाली माता मंदिर में अब हर महीने होगी विशेष छठ पूजा और कढ़ाई का प्रसाद वितरण

chitana temple

सोनीपत। सुनारों वाली गली स्थित सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में अब हर महीने शुक्ल पक्ष की छठ तिथि को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तजन सामूहिक रूप से कढ़ाई चढ़ाकर माता रानी को भोग अर्पित करेंगे और उसके बाद प्रसाद का वितरण होगा।

शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान महेश गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस परंपरा को नियमित रूप से निभाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक भक्त माता रानी की कृपा प्राप्त कर सकें।

शाम को महिला मंडली की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय वातावरण छा गया। पंडित अमित शौनक ने कहा कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है और माता की कृपा से भक्तों के जीवन में उन्नति होती है।

कार्यक्रम में तरुण गोयल, गोपाल कृष्ण कुच्छल, प्रवीण कुच्छल, अशोक शर्मा, नरेश गोयल, अशोक गोयल, आशुतोष, सुनीता देवी, ममता वर्मा, मीनाक्षी देवी, पूनम शर्मा, ऊषा देवी, कृष्णा देवी सहित संकीर्तन मंडली की कई महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *